BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: प्रदेश को मिलेगी चार नए मेडिकल कॉलेज की सौगात

Admin

Sun, Dec 24, 2023

भोपाल


प्रदेश में चिकित्सकों की कमी दूर करने और नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए राज्य सरकार चार नए मेडिकल कॉलेज खोलेगी।  ये मेउिकल कॉलेज धार, खरगौन,बालाघाट और सीधी में खोले जाएंगे। वहीं एम्स की तर्ज पर मध्यप्रदेश के प्रत्येक संभाग में मध्यप्रदेश इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस की स्थापना की जाएगी


प्रदेश के शहरी और ग्रामीण अंचलों में चिकित्सकों की कमी बनी हुई है। नये डॉक्टर तैयार हो इसके लिए सरकार खरगौन, धार, बालाघाट और सीधी में मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। यहां के मेडिकल कॉलेंजों से जुड़े दो सौ बिस्तरों के अस्पताल भी शुरु किए जाएंगे। मंडला के मेडिकल कॉलेज का निर्माण समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। अगले पांच वर्षो में सभी लोकसभा क्षेत्रों में मेडिकल कॉलेज स्थापित कर दो हजार सीटें और बढ़ाई जाएंगी। इससे चिकित्सा शिक्षा की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए कॉलेज मिल सकेंगे वहीं मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं भी मिल सकेंगी।

अटल मेडिसिटी खुलेगी
मध्यप्रदेश में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर अटल मेडिसिटी की स्थापना की जाएगी। यहां  हर तरह की बीमारी के इलाज की व्यवस्था की जाएगी। केंसर, थैलेसीमिया, दिल के इलाज, घुटने और जोड़ प्रत्यारोपण की सुविधा सहित सभी प्रकार के जटिल रोगों के इलाज की व्यवस्था यहां की जाएगी।

अटल मेडिसिटी शुरु होंने के बाद प्रदेश की जनता को इलाज कराने के लिए बांबे-देहली और अन्य स्थानों पर नहीं जाना होगा। प्रदेश के हर संभाग में एम्स की तर्ज पर मध्यप्रदेश इंस्टिटयूट ऑफ मेडिकल साइंस की स्थापना की जाएगी। इनमें हर बीमारी के विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। संभाग और जिले की जनता को इनकी स्थापना होंने के बाद इलाज कराने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

प्रत्येक लोकसभा में मेडिकल कॉलेज
प्रत्येक लोकसभा में मेडिकल कॉलेज स्थापित करके अगले पांच वर्षो में यहां दो हजार सीटें बढ़ाई जाएंगी। प्रत्येक जिले में नर्सिंग कॉलेज स्थपित करेंगे और डॉक्टर नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ की भर्तियां शीघ्र की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें