BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: कबीरधाम : अलग-अलग जगहों पर हुए तीन सड़क हादसे, एक की मौत और छह घायल

Admin

Fri, Dec 29, 2023

कबीरधाम.

कबीरधाम जिले में अलग-अलग तीन बड़े सड़क हादसे हुए हैं। इन हादसों में एक शख्स की मौत हो गई है और छह लोग घायल हुए हैं, जिसमें से एक की हालत नाजुक है। ये सभी हादसे जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए हैं। पहला हादसा चिल्फी घाटी थाना क्षेत्र के ग्राम धवईपानी मोड़ के पास हुआ। खमरिया निवासी बाबूराम सैयाम अपने बेटे जितेंद्र के साथ घर जा रहे थे।

बाइक को जितेंद्र चला रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाबूराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जितेंद्र की हालत गंभीर है। दूसरा सड़क हादसा पोंड़ी पुलिस चौकी क्षेत्र के बिलासपुर रोड स्थित ग्राम उसलापुर के पास में हुआ है। यात्री बस पोंड़ी से बिलासपुर की ओर जा रही थी। बस तेज रफ्तार में थी और हाईवा ट्रक के साथ जा भिड़ी। बस में बैठे चार यात्रियों को चोट आई है, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तीसरा सड़क हादसा कवर्धा-जबलपुर हाईवे में स्थित ग्राम सिंघनपुरी में हुआ, जहां सड़क किनारे शव वाहन में एक कार जाकर भिड़ गई। इस हादसे में कार में बैठे चालक को हल्की चोट आई है, जिसे उपचार के लिए गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें