BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: संपत-सौरभ को टिकट न देने की मांग को लेकर कार्यकतार्ओं ने किया भाजपा कार्यालय में प्रदर्शन

Admin

Sun, Oct 8, 2023

रायगढ़

भारतीय जनता पार्टी की संभावित सूची जारी होने के बाद से गद्रे स्मृति भवन (भाजपा कार्यालय) में लगातार कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए दिख रहे है। कड़ी में शनिवार को बसना और अकलतरा से आए सैकड़ों कार्यकतार्ओं ने प्रदर्शन किया उनकी मांग थी कि बसना से संपत अग्रवाल और अकलतरा के मौजूदा विधायक सौरभ सिंह को किसी भी दशा में टिकट न दिया जाए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बसना से संपत अग्रवाल की टिकट तय होने की खबर आने के बाद से पूरे क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता नाराज बताए जा रहे हैं और इसी बात की नाराजगी जताते सैकड़ों की संख्या में नाराज कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पहुंचे और पदाधिकारियों से मिलकर संपत अग्रवाल के नाम पर आपत्ति जताई और साफ तौर पर कहा कि संपत किसी भी दशा में स्वीकार नहीं है। इसी तरह अकलतरा से भी सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता यहां पहुंचे थे। कार्यकर्ता मौजूदा विधायक सौरभ सिंह को किसी भी दशा में टिकट नहीं देने की मांग कर रहे हैं। कार्यकतार्ओं का आरोप है कि सौरभ सिंह ने पार्टी कार्यकतार्ओं की उपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें टिकट दी जाती है तो वो किसी भी दशा में काम नहीं करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें