BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: जम्मू-कश्मीर: राजौरी जिले में बारूदी सुंरग में जबरदस्त धमाका, सेना का 1 जवान घायल

Admin

Sun, Oct 15, 2023

जम्मू-कश्मीर
 जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा(एलओसी) के नजदीक रविवार को बारूदी सुरंग में हुए धमाके में सेना का एक जवान घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि राइफलमैन गुरुचरण सिंह नौशेरा सेक्टर के कलसियान गांव में गश्त पर थे, तभी उनका पैर गलती से बारूदी सुरंग पर पड़ गया।

उन्होंने बताया कि जवान को नजदीकी सेना अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें विमान के जरिये उधमपुर के कमान अस्पताल भेजा गया। घुसपैठ निरोधक रणनीति के तहत सेना संभावित घुसपैठ रास्तों पर बारूदी सुरंग बिछाती है, ताकि हथियारबंद घुसपैठियों को सीमा पार कर दाखिल होने से रोका जा सके। कई बार बारिश आदि से इन बारूदी सुरंगों का स्थान बदल जाता है और दुर्घटनावश इनमें धमाके हो जाते हैं।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें