BREAKING NEWS

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

Advertisment

: घर लौटेंगे तमिलनाडु के 10 मछुआरे, ब्रिटेन में हुए थे गिरफ्तार, भारत को सौंपा गया

Admin

Sun, Dec 17, 2023

तमिलनाडु
तमिलनाडु के करीब 10 मछुआरों को रविवार को भारतीय तटरक्षक को सौंप दिया गया जिन्हें इस महीने की शुरुआत में हिंद महासागर में ब्रिटिश हिंद महासागर क्षेत्र (बीआईओटी) के पास से गिरफ्तार किया गया था। मछुआरों पर मुकदमा चलाया गया और उनपर 60,000 पाउंड स्टर्लिंग का जुर्माना लगाया गया था। रक्षा विभाग ने एक बयान में कहा कि मछुआरे बीआईओटी के पास लगभग 230 समुद्री मील गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के क्षेत्र में गए थे।

बीआईओटी 58 द्वीपों का एक द्वीपसमूह है जो समुद्र के लगभग 6,40,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में है। यह क्षेत्र एक ब्रिटेन प्रवासी क्षेत्र है, जो पूर्वी अफ्रीका और इंडोनेशिया के बीच लगभग आधे रास्ते में स्थित है और इसका नियंत्रण ब्रिटेन के पास है। बयान के अनुसार, मछुआरों को छह दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। उन पर बीआईओटी में मुकदमा चलाया गया और 60,000 पाउंड स्टर्लिंग का जुर्माना लगाया गया। इस संबंध में 14 दिसंबर को विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय के हिंद महासागर निदेशालय को सूचना दी गई।

इसमें कहा गया है कि जुर्माना नहीं चुकाने पर मछुआरों की नाव जब्त कर ली गई है और चालक दल के 10 सदस्यों को रिहा कर दिया गया है। मछुआरों के पास जुर्माना भरने के लिए 12 दिसंबर से 11 जनवरी 2024 तक 30 दिन का समय है। बयान में कहा गया है कि उन्हें बीआईओटी के गश्त लगाने वाले जहाज 'ग्रैम्पियन एंड्योरेंस' पर विझिनजाम लाया गया और समुद्र में भारतीय तटरक्षक जहाजों 'अर्नवेश' और 'सी 427' को सौंप दिया गया।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें