BREAKING NEWS

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

Advertisment

: ईरान में बम धमाके में अब तक 103 लोगों की मौत , भारत ने की निंदा, नागरिकों की मौत पर जताया दुख

Admin

Thu, Jan 4, 2024

नई दिल्ली
भारत ने ईरान में हुए बम धमाकों में मारे गए लोगों को लेकर दुख व्यक्त किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने गुरुवार को ईरान के केर्मिन में हुए बम विस्फोट पर दुख व्यक्त किया। साथ ही भारत ने ईरान की सरकार और लोगों के प्रति एकजुटता दिखाई।

बम धमाकों पर भारत ने जताया दुख
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, हम ईरान के केर्मिन शहर में हुए भीषण बम विस्फोटों से दुखी हैं। इस कठिन घड़ी में हम ईरान की सरकार और लोगों के साथ अपनी एकजुट हैं। पीड़ितों और घायलों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। बता दें कि ईरान के केर्मिन में बुधवार को कासिम सुलेमानी के कब्र के पास दो बम धमाके हुए। इन धमाकों में अब तक 103 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसके अलावा इस घटना में 188 लोग घायल हो गए। ईरानी अधिकारियों ने इसे आतंकी हमला बताया, लेकिन इसपर अधिक जानकारी नहीं दी गई है।

सुलेमानी की कब्र के पास हुए धमाके
ईरान की इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (आईआरएनए) ने बताया कि पहला विस्फोट सुलेमानी की कब्र से 700 मीटर दूर पर हुआ था और दूसरा करीब 600 मीटर की दूरी पर हुआ था। न्यूज एजेंसी ने बताया कि घटना के वक्त सैकड़ों लोग कब्र के पास मौजूद थे। बता दें कि कथित तौर पर अमेरिकी हवाई हमले में सुलेमानी की मौत को चार साल हुए थे और उनकी चौथी बरसी पर लोग एकत्रित हुए थे, जिस वक्त हमले को अंजाम दिया गया। इस विस्फोट के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ने का खतरा है, क्योंकि इसे इजरायल और हमास युद्ध से जोड़कर देखा जा रहा है।

ईरान के राष्ट्रपति ने दी चेतावनी
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने इस हमले के पीछे इजरायल का हाथ होने का आरोप लगाया है। साथ ही ईरान ने चेतावनी दी है कि उसे इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। हालांकि, अब तक किसी भी संगठन ने धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें