BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: भारत में पिछले 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 313 नए केस आए सामने, कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज

Admin

Sat, Jan 20, 2024

नई दिल्ली
भारत में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के 313 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, देश में सक्रिय मामलों में कमी दर्ज की गई है, जो कि घटकर 2,041 रह गए हैं। देश में शुक्रवार को सक्रिय मामलों की संख्या 2,331 थी। मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में संक्रमण से कर्नाटक में दो और महाराष्ट्र में एक लोगों की मौत हो गई है।

कोरोना मामलों में दर्ज की गई बढ़ोतरी
मालूम हो कि पांच दिसंबर तक कोरोना मामलो में कमी दर्ज की गई थी, जो कि इसके मामलों की संख्या दोहरे अंक में आ गई थी। हालांकि, कोरोना के नए वैरिएंट सामने आने के बाद इसके माममों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि वर्तमान में उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि देश में कोरोना का JN.1 वैरिएंट न तो नए मामलों में तेजी से वृद्धि कर रहा है और न ही अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु दर में वृद्धि कर रहा है।
 
केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निगरानी करने को कहा
देश में कोविड मामलों की संख्या में लगातार वृद्धि और जेएन.1 वेरिएंट का पता चलने को लेकर केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से निगरानी करने को कहा है। राज्यों को कहा गया कि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों को पालन करें।

4.4 करोड़ से अधिक लोग हुए हैं ठीक
मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक इस बीमारी से 4.4 करोड़ से अधिक लोग ठीक हो गए है। मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, देश में अब तक कोविड टीकों की 220.67 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें