BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में 5 आतंकवादी ढेर

Admin

Fri, Nov 17, 2023

कुलगाम

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. जिस घर में आतंकी छिपे हुए थे जवानों ने उसे रॉकेट लॉन्चर से उड़ा दिया. सेना की इस मुंहतोड़ कार्रवाई में 5 आतंकी मारे गए हैं. बता दें कि कुलगाम में सुरक्षाबलों के ऑपरेशन का ये दूसरा दिन है.

कुलगाम पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के संयुक्त आपरेशन में पांच आतंकियों को ढेर कर दिया गया है. वहीं ऑपरेशन को लेकर एडीजीपी कश्मीर ने बताया कि घटनास्थल से आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद बरामद की गई हैं और अब ऑपरेशन अंतिम चरण में है. पूरे इलाके को सेनिटाइज किया जा रहा है.

इससे पहले कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए बताया था कि कुलगाम के दमहाल हांजी पोरा इलाके में गुरुवार को मुठभेड़ शुरू हुई थी. यहां सुरक्षा बलों ने कल से ही कुछ आतंकियों को घेर रखा था. दोनों तरफ से लगातार गोलीबारी हो रही थी. 

इलाके में आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिलने पर जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की टीमों ने एक संयुक्त अभियान चलाया. इसी दौरान आतंकियों ने खुद को घिरा देख फायरिंग शुरू कर दी. इसके जवाब में सेना की तरफ से भी फायरिंग गई और आतंकियों को घेर लिया गया. 

उरी सेक्टर में भी मारे गए थे दो आतंकी

बता दें कि बुधवार को ही नियंत्रण रेखा के पास उरी सेक्टर में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को सेना ने नाकाम किया था. कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया था. 

आतंकवादी खराब दृश्यता और खराब मौसम का फायदा उठाकर घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे. सेना के मुताबिक मारे गए दो आतंकवादियों की पहचान PoK में लॉन्च कमांडर बशीर अहमद मलिक और अहमद गनी शेख के रूप में की गई है. बशीर ने नियंत्रण रेखा के पार अनगिनत आतंकवादियों की घुसपैठ कराई है. इनके पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें