BREAKING NEWS

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

Advertisment

: देश में 24 घंटों में 798 नए मरीज मिले, कोरोना ने तोड़ा 7 महीनों का रिकॉर्ड

Admin

Fri, Dec 29, 2023

नई दिल्ली
JN.1 की चिंताओं के बीच भारत में कोरोनावायरस फिर रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़े बताते हैं कि देश में 24 घंटों में 798 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 4 हजार के पार पहुंच गई है। इसके अलावा 5 मरीजों की कोविड-19 के चलते मौत भी हुई है। 24 घंटों के दौरान 2 मरीजों ने केरल में जान गंवाई। इसके अलावा महाराष्ट्र, पुडुचेरी और तमिलनाडु में भी एक-एक मरीज की मौत हुई है। देश के कई राज्यों में कोविड संक्रमण के मामलों में इजाफा दर्ज किया जा रहा है।

पीटीआई भाषा के अनुसार, देश में इस साल 19 मई के बाद से एक दिन में सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के ये सबसे अधिक मामले हैं। इससे पहले देश में 19 मई 2023 को संक्रमण के 865 नए मामले दर्ज किए गए थे। ठंड और कोरोना वायरस के नए उपस्वरूप के कारण हाल के दिनों में संक्रमण के मामलों में तेजी आई है। इससे पहले पांच दिसंबर तक दैनिक मामलों की संख्या घटकर दहाई अंक तक पहुंच गई थी।

JN.1 का प्रकोप
खबर है कि भारत के 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोनावायस के JN.1 स्वरूप की पहचान हो चुकी है। इंडियन SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के आंकड़े बताते हैं कि इनमें केरल में 78, गोवा में 18, कर्नाटक में 8, महाराष्ट्र में 7, राजस्थान में 5, तमिलनाडु में 4, तेलंगाना में 2 और दिल्ली में एक मरीज मिला है। देश में कोविड-19 के JN.1 सब वैरिएंट के कुल मरीज 157 पर पहुंच गई है। इनमें सबसे आगे केरल और गुजरात नजर आ रहे हैं। INSACOG का डेटा बताता है कि दिसंबर तक देश में कोरोना के JN.1 के 141 मामले मिले थे। जबकि, दिसंबर में अब तक 16 मरीज मिल चुके हैं। भारत ही नहीं बीते कुछ सप्ताह में कई अन्य देशों में भी कोरोनावायरस के इस स्वरूप की पुष्टि हुई है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें