BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: 13 जनवरी को मनाया जायेगा 812वां उर्स: प्रधानमंत्री ने मुस्लिम समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, अजमेर शरीफ दरगाह के लिए भेजी चादर

Admin

Fri, Jan 12, 2024

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुस्लिम समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। उन्होंने मुलाकात के दौरान अजमेर शरीफ दरगाह पर चढ़ाने के लिए प्रतिनिधिमंडल को चादर सौंपी है। जिसे ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स के मौके पर चढ़ाया जायेगा। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है।

प्रधानमंत्री हर साल अजमेर शरीफ दरगाह पर इसी तरह उर्स के मौके पर चादर भेंट करते हैं। हर साल की तरह इस साल भी उन्होंने मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और उन्हें दरगाह पर चढ़ाने के लिए चादर भेंट की।

भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्य इस चादर को 13 जनवरी को अजमेर शरीफ में दरगाह पर चढ़ाएंगे। पीएम मोदी ने अल्पसंख्यक मोर्चा के जिन सदस्यों को चादर सौंपी है। उनके नाम - अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी, बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तरीक मंसूर, उनके साथ कई और मुस्लिम नेता भी इस दौरान शामिल थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें