BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: प्रशासन ने किया ये ऐलान- वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर से आई भक्तों के लिए जरूरी खबर, मोबाइल पर लगा प्रतिबन्घ

Admin

Fri, Oct 20, 2023

नई दिल्ली   
वृंदावन में भक्तों  के लिए जरूरी खबर सामने आई है।  वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक नई गाइडलाइन जारी की गई है. जिसमें अब श्रद्धालु मंदिर परिसर में मोबाइल नहीं ले जा पाएंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बांके बिहारी मंदिर परिसर में दर्शन करने आने वाले अधिकतर भक्तों के पास कैमरा होते हैं।  मंदिर परिसर के अंदर फोटो लेने की मनाही है।  मंदिर परिसर में भक्ति से ज्यादा रील्स बन रही हैं। भगवान के दर पर श्रद्धा का फूल चढ़ानेवालों की असुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है। बता दें कि शनिवार और रविवार को दर्शन करनेवाले श्रद्धालुओं की संख्या में बेतहाशा इजाफा हो जाता है जिसमें ज्यादातर भक्त फोन से रील्स बनाते दिखते है।  जिससे देखते हुए फैसला लिया गया है।  

बांके बिहारी मंदिर प्राधिकरण ने एजेंसी के माध्यम से ट्रायल शुरू किया है. ट्रायल के तहत श्रद्धालुओं को फोन रखने के लिए पाउच दिए जा रहे हैं।  श्रद्धालु पाउच में फोन रखकर बिना किसी रुकावट के भगवान का दर्शन पूजन कर सकते हैं। इस ट्रायल का मकसद है कि आनेवाले समय में मंदिर परिसर के अंदर लोग मोबाइल फोन यूज न कर सके और फोटोग्रापी न हो पाए। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें