BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: एयर मार्शल साजू बालाकृष्णन ने कही बड़ी बात, बोले- समुद्री सुरक्षा के लिए गश्त करना ही पर्याप्त नहीं

Admin

Mon, Oct 9, 2023

नई दिल्ली 
अंडमान और निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ एयर मार्शल साजू बालाकृष्णन ने कहा कि द्वीपसमूह में समुद्री सुरक्षा का भविष्य इस बात पर निर्भर करेगा कि भारत इस क्षेत्र में अपनी क्षमता कैसे बढ़ाता है। द्वीप समूह की समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केवल गश्त करना पर्याप्त नहीं है। इस क्षेत्र में अदृश्य दुश्मनों से निपटने के लिए हरसंभव क्षमता विकसित करना आवश्यक है।

अंडमान निकोबार अब एक सामरिक केंद्र बन गया है
उन्होंने कमान कार्यालय में कहा कि जहां तक भारत की सुरक्षा का सवाल है तो अंडमान निकोबार अब एक सामरिक केंद्र बन गया है। हम यहां समग्र सामरिक परिदृश्य में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को स्पष्ट रूप से समझते हैं। हर दिन कई अंतरराष्ट्रीय जहाज इस क्षेत्र से गुजरते हैं। हमारी सरकार इस बात से अच्छी तरह से परिचित है कि हमें अपनी क्षमता बढ़ाने की जरूरत है।

धन की कोई कमी नहीं है
उन्होंने कहा कि इस दिशा में हमें भारत सरकार से आश्वासन मिला है कि धन की कोई कमी नहीं है। यह केवल क्षमता निर्माण की बात है, इसलिए हम संपूर्ण क्षमता विकास पर विचार कर रहे हैं। समुद्री सुरक्षा के बारे में बालाकृष्णन ने कहा कि पूर्वी और उत्तरी सीमाओं के विपरीत, जहां दुश्मन ज्ञात हैं, हिंद महासागर क्षेत्र में अदृश्य दुश्मन हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें