BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: हवा से हवा में मार करने वाली R-73E मिसाइल अब भारत बनेगी

Admin

Wed, Nov 1, 2023

नईदिल्ली

2019 की बात है. पाकिस्तानी F-16 फाइटर जेट सीमा के पास उड़ते देखे गए. विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को उन्हें भगाने की जिम्मेदारी दी गई. आसमान में डॉग फाइट हुई. अभिनंदन ने अपने मिग-21 बाइसन फाइटर जेट से R-73 एयर-टू-एयर मिसाइल दागकर पाकिस्तानी फाइटर जेट को मार गिराया. अब यही मिसाइल भारत में बनाने की तैयारी चल रही है. इसे फिलहाल रूस का टैक्टिकल मिसाइल कॉर्पोरेशन बनाता है.

भारतीय वायुसेना चाहती है कि उसके फाइटर जेट में इस मिसाइल का लेटेस्ट वर्जन R-73E मिसाइल लैस हो. इसे आत्मनिर्भर भारत मुहिम के तहत मेक-3 प्रोजेक्ट में बनाया जाएगा. लेटेस्ट वर्जन की रेंज 30 किलोमीटर है. साथ ही उसमें RVV-MD टेक्नोलॉजी लगी है, जिसकी इसकी रेंज बढ़कर 40 किलोमीटर तक हो जाती है.

यह मिसाइल डॉग फाइटर के लिए ही बनाई गई है. ये आराम से हवाई टारगेट्स को किसी भी डायरेक्शन से मार कर गिरा सकती है. चाहे दिन हो या फिर रात. यहां तक की इलेक्ट्रॉनिक काउंटरमेजर्स वाले माहौल में भी यह मिसाइल दुश्मन टारगेट पर सटीक निशाना लगाती है. इस मिसाइल को फाइटर जेट्स, बमवर्षक या फिर अटैक हेलिकॉप्टर पर लगा सकते हैं.

इस मिसाइल में कम्बाइन्ड गैस एयरोडायनेमिक कंट्रोल सिस्टम लगा है. जो लाइन ऑफ साइट पर 60 डिग्री तक की ताकत देता है. यानी दुश्मन पर हमला करते समय सीधी रेखा में जाती मिसाइल अचानक से इतने एंगल पर घूम भी सकती है. इसकी अधिकतम गति 2500 किलोमीटर प्रतिघंटा है. यह 2 मीटर की ऊंचाई से लेकर 20 किलोमीटर की ऊंचाई तक जा सकती है. अधिकतम 30 किलोमीटर की ऊंचाई तक जा सकती है.

विंग कमांडर अभिनंदन ने इसी मिसाइल से पाकिस्तानी F-16 फाइटर जेट को मार गिराया था. हालांकि बाद में इनके फाइटर जेट पर हमला हुआ. अभिनंदन इजेक्ट कर गए. उन्हें पाकिस्तानी सेना ने पकड़ लिया था. बाद में उन्हें सुरक्षित सफलतापूर्वक भारत वापस लाया गया. इस मिसाइल की ताकत देखते हुए यह फैसला लिया गया है कि इसे देश में ही बनाया जाए.

 

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें