BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: फिल्म प्रोडक्शन की नई पॉलिसी का ऐलान: विदेशी फिल्मों के भारत में निर्माण पर अब मिलेगा 40 प्रतिशत अनुदान

Admin

Tue, Nov 21, 2023

गोवा

गोवा में भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने फिल्ड प्रोडक्शन के लिए नई पॉलिसी की जानकारी दी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार नई फिल्म निर्माण नीति की घोषणा करने जा रही है। अंतरराष्ट्रीय प्रोडक्शन हाउस के लिए एक नई फिल्म प्रोडक्शन पॉलिसी की घोषणा करने जा रहे हैं। मुझे यकीन है कि यह दुनिया में सर्वश्रेष्ठ फिल्म पॉलिसी में एक होगी। यदि आप आईएफएफआई के पिछले 17 वर्षों को देखें तो यह वास्तव में एक अंतरराष्ट्रीय महोत्सव बन गया है।

फिल्म महोत्सव के लिए तीन गुणा आवेदन

अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस वर्ष हमने फिल्म महोत्सव के लिए लगभग 2,000 से अधिक आवेदन आए हैं। यह पिछले वर्ष की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक है। इससे स्पष्ट है कि भारत के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में फिल्मकारों का इंटरेस्ट बढ़ा है। भारत में फिल्म प्रोडक्शन की नई तकनीक और इनोवेशन से ऑडियो, विजुअल, गेमिंग, कॉमिक्स, विजुअल इफेक्ट्स और एनीमेशन आदि पोस्ट-प्रोडक्शन का बहुत सारा काम आ रहा है।

भारत में मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 20 प्रतिशत की वृद्धि

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत में मीडिया और मनोरंजन उद्योग की वृद्धि सालाना 20 प्रतिशत है। आज हम दुनिया के पांच सबसे बड़े बाजारों में से एक हैं। फिल्म बाजार न केवल दक्षिण पूर्वी एशिया में बल्कि पूरी दुनिया में सबसे बड़े बाजारों में से एक है।

क्या है नई पॉलिसी?

आईएफएफआई में ठाकुर ने बताया कि विदेशी फिल्म निर्माण के लिए प्रोत्साहन को 30% से बढ़ाकर 40% कर दिया गया है। विदेशी फिल्मों के निर्माण के लिए प्रोत्साहन योजना की घोषणा भारत द्वारा पिछले साल कान्स में की गई थी। देश में विदेशी फिल्म निर्माण के लिए किए गए खर्च का 30% तक की प्रतिपूर्ति पहले दी जा रही थी। यह करीब 2.5 करोड़ रुपये थी। इसको अब बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें