BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: सिक्किम में फंसे पर्यटकों को सेना ने सुरक्षित निकाला

Admin

Thu, Oct 19, 2023

नई दिल्ल्ली
 सिक्किम में आई अचानक बाढ़ के बाद स्थिति में सुधार होने लगा है। सेना ने सिक्किम में फंसे पर्यटकों को निकालने का काम पूरा कर लिया है। अब सेना स्थानीय लोगों के साथ मजदूरों को निकालने के काम में जुटी है।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक सिक्किम में आई बाढ़ की वजह से अभी तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है। 14 दिन बाद भी 76 लोग अभी लापता हैं। इनकी तलाश में सेना जुटी हुई है।

सिक्किम में भारतीय वायुसेना का राहत अभियान लगातार जारी है। आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने और राज्य सरकार का सहयोग करने के लिए भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के चीता, चिनूक, एमआई-17 1वी और एमआई-17 वी 5 हेलीकॉप्टर लगातार उड़ान भर रहे हैं।

अब तक भारतीय वायुसेना ने 262 उड़ानें भरी हैं, जिसके परिणामस्वरूप 2002 नागरिकों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और 1,32,805 किलोग्राम से अधिक राहत सामग्री पहुंचाई गई है। इस सप्ताह राजमार्ग संख्या 10 को छोटे वाहनों के लिए आंशिक रूप से खोला जा सकता है। इसके लिए मार्ग की सफाई भी शुरू कर दी गई है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें