BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: सैनिक की जान बचाने को सेना के डॉग ने दे दी कुर्बानी, आतंकियों के छूटे पसीने

Admin

Wed, Sep 13, 2023
 श्रीनगर कुत्ते अपनी वफादारी के लिए जाने जाते हैं और फिर सेना के कुत्ते तो देश के प्रति वफादारी निभाने के लिए अपनी जान पर खेल जाते हैं। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान एक आर्मी डॉग ने अपनी जान की कुर्बानी दे दी। इसका नाम केंट था और यह एक फीमेल लेब्राडोर डॉग था। नारला गांव में आतंकियों से हुई मुठभेड़ के दौरान वह सेना के जवानों के आगे-आगे चल रहा था। आतंकियों की फायरिंग में वह फंस गया और जान चली गई। अपने हैंडलर जवान की जान बचाने के लिए उसने कुर्बानी दे दी। एक अधिकारी ने बताया, सैनिक भाग रहे आतंकियों का पीछे कर रहे थे। केंट इसमें सबसे आगे था। उधर से गोली चली तो सैनिक को बचाने के चक्कर में वह आगे आ गया। उसे कई गोलियां लगीं और बुरी तरह घायल हो गया। इसके बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस मुठभेड़ में एक आतंकवादी मार गिराया गया। वहीं सेना का एक जवान भी शहीद हो गया। इस मुठभेड़ में पुलिस एसपीओ समेत तीन अन्य जवान घायल हो गए हैं। पुलिस और सुरक्षाबलों को खुफिया एजेंसियों ने आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना दी थी। इसके बाद यह अभियान चलाया गया। बता दें कि जनवरी 2023 में असॉल्ट डॉग जूम को गैलंट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गयाथा। उसकी भी एक मुठभेड़ के दौरान मौत हो गई थी। भारतीय सेना में कुत्तों को स्पेशल ट्रेनिंग में दी जाती है। ये बिना नजर आए आतंकियों की लोकेशन का पता लगा लेते हैं। ये कुत्ते आतंकियों पर हमला भी करने में माहिर होते हैं। सेना के पास लैब्राडोर्स, जर्मन शेफर्ड, बेल्जियम मालिंस माउंटेन स्विस डॉग जैसे कुत्तों की नस्लें मौजूद हैं। सेना के अभियानों में ये बड़ी भूमिका निभाते हैं। बम, बारूदी सुरंग और अन्य संदिग्ध वस्तुओं की तलाश में भी कुत्तों की बड़ी भूमिका होती है। वहीं कई बार ये कुत्ते आने वाले खतरे के प्रति पहले ही सतर्क कर देते हैं।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें