BREAKING NEWS

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

Advertisment

: Assam: सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा, बस की ट्रक से भीषण भिड़ंत, 14 लोगों की मौत

Admin

Wed, Jan 3, 2024

गोलाघाट

असम के गोलाघाट जिले में बुधवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. यात्री बस और ट्रक की भीषण टक्कर में कम सेकम 12 लोगों की मौत हो गई है. डेरगांव के बालिजन इलाके में पिकनिक मनाने वालों से भरी एक मिनी बस की एक ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, यह हादसा एनएच 37 पर सुबह करीब 5 बजे हुआ, जब बस एक ट्रक से टकरा गई.

दरअसल, गोलाघाट के पुलिस अधीक्षक राजेन सिंह ने बताया कि दुर्घटना आज सुबह डेरगांव के पास बालीजान में हुई, जब 45 लोगों से भरी बस मालवाहक वाहन से टकरा गई. दुर्घटना के समय बस ऊपरी असम की ओर जा रही थी. उन्होंने कहा कि अभी तक हादसे में 12 लोगों की मौत हो चुकी है और घायलों को अस्पताल भेजा गया है. सिंह ने यह भी कहा कि जांच जारी है और अधिक विवरण बाद में सामने आएंगे. जोरहाट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने संवाददाताओं को बताया कि स्वास्थ्य सुविधा में 30 घायल लोगों का इलाज चल रहा है.


स्थानीय पुलिस थाने के एक अधिकारी के अनुसार दुर्घटना सुबह करीब चार बजकर 30 मिनट पर हुई. गोलाघाट के कामरगांव से पिकनिक के लिए तिनसुकिया जिले के तिलिंगा मंदिर जा रही बस की ट्रक से टक्कर हो गई. उन्होंने कहा, ‘चार लेन राजमार्ग का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण ट्रक गलत दिशा से जोरहाट की ओर से आ रहा था, जबकि बस सही लेन में थी। सुबह कोहरा था और दोनों वाहन तेज गति में थे.’

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें