BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: देश की आजादी के समय पेट्रोल 25 पैसे लीटर था, 20 रुपये में साइकिल, दूध 12 पैसे लीटर...

Admin

Fri, Oct 6, 2023

नईदिल्ली

देश को आजाद हुए 75 साल हो गए. इस मौके पर देशभर में 'आजादी के अमृत महोत्सव' मनाया जा रहा है. सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान अभियान चलाया है. इस अभियान के माध्यम से 20 करोड़ घरों पर तिरंगा लहराने का लक्ष्य रखा था जो हुआ पूरा.

दरअसल, पिछले 75 वर्षों में देश ने तरक्की की नई कहानी गढ़ी है. अब 5 ट्रिलियन भारतीय इकोनॉमी की बात हो रही है. तमाम अड़चनों के बावजूद भारत तेजी के आर्थिक विकास की राह पर अग्रसर है. दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (Indian Economy) चीन से भी तेज रफ्तार से तरक्की करने के संकेत भारतीय अर्थव्यवस्था दे रही है. ब्लूमबर्ग और SBI रिसर्च की रिपोर्ट में भारत को मंदी के खतरे से सुरक्षित करार दिया है.

भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव  

वहीं मॉर्गन स्टेनली की हालिया रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया गया है कि 2022-23 में भारत एशिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था के तौर पर उभर सकता है. आजादी के जश्न के बीच हम आपके लिए कुछ खास आंकड़े लेकर आए हैं, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे. उस समय एक-दो पैसे का भी खासा महत्व था. एक रुपये में ढेर सारी चीजें हो जाती थीं. आइए 1947 से आज कुछ चीजों की तुलना करते हैं. खासकर चावल, चीनी, आलू, दूध, सोना और पेट्रोल के भाव को बताते हैं.

सोना 75 साल में काफी हुआ महंगा

आज 10 ग्राम सोने (Gold) की कीमत 52000 रुपये के करीब है. जबकि 1947 में 10 ग्राम गोल्ड का भाव महज 88.62 रुपये था. फिलहाल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से जनता परेशान है. दिल्ली में फिलहाल पेट्रोल 96.72 रुपये लीटर है, जबकि 75 साल पहले 1947 में एक लीटर पेट्रोल की कीमत केवल 27 पैसे थी.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें