BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: बद्रीनाथ धाम के कपाट आज हुए बंद , 15 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, बड़ी संख्या

Admin

Sat, Nov 18, 2023

बदरीनाथ

बदरीनाथ धाम के कपाट आज दोपहर बाद 3:33 बजे शीतकाल के लिए हुए बंद । इसी के साथ इस वर्ष की चारधाम यात्रा भी विराम ले लेगी। धाम के कपाट बंद करने की प्रक्रिया के तहत चल रही पंच पूजाओं के क्रम में चौथे दिन मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने स्त्री वेश धारण कर माता लक्ष्मी को भगवान बदरी विशाल के साथ गर्भगृह में विराजमान होने का निमंत्रण दिया।

पूजन के बाद वेद ऋचाओं का वाचन बंद हुआ।

इस मौके पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट और पुजारियों ने माता लक्ष्मी की पूजा कर उन्हें कढ़ाई भोग अर्पित किया। धाम में पंच पूजाएं 14 नवंबर को शुरू हुई थीं। पहले दिन धाम में स्थित गणेश मंदिर और दूसरे दिन आदि केदारेश्वर मंदिर व आदि शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद किए गए। जबकि, तीसरे दिन खड्ग पुस्तक पूजन के बाद वेद ऋचाओं का वाचन बंद हुआ।

कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को माता लक्ष्‍मी की पूजा कर उन्‍हें बदरीनाथ धाम के गर्भ गृह में विराजमान होने का आमंत्रण दिया गया। इस दौरान मंदिर में पूजा अर्चना की गई। शुक्रवार को धर्माधिकारी राधाकृष्‍ण थपलियाल और वेदपाठी रविंद्र भद ने मां लक्ष्‍मी की पूजा की और उन्‍हें कढ़ाई भोग लगाया

दस हजार से अधिक तीर्थयात्री पहुंचे बदरीनाथ धाम

शुक्रवार सुबह माता लक्ष्मी को बदरीश पंचायत में विराजित होने का न्योता दिया गया। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि मंदिर के कपाट बंद करने की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। इसके लिए मंदिर की दस क्विंटल फूलों से भव्य सजावट की गई है। देर शाम तक दस हजार से अधिक तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम पहुंच चुके थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें