BREAKING NEWS

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

Advertisment

: मणिपुर में 30 साल बाद शराब पर लगाई गई रोक हटाई गई

Admin

Sat, Dec 9, 2023

इम्फाल

उत्तर पूर्व के राज्य मणिपुर ने सूबे में शराब पर जारी बैन को खत्म कर दिया है. करीब 30 साल से राज्य में शराब बेचने और पीने की मनाही थी लेकिन अब मणिपुर में शराब की बिक्री और खपत अवैध नहीं होगी. ग्रेटर इंफाल, जिला मुख्यालयों, पर्यटन से जुड़ी जगहों पर शराब अब से बेची और पी जा सकती है. साथ ही वैसे होटल जो रजिस्टर्ड हैं और जहां कम से कम 20 से ज्यादा ठहरने के कमरे हैं, वहां भी सरकार का ये फैसला लागू होगा.

साल 1991 में मणिपुर में शराबबंदी लागू की गई थी. राज्य के राज्यपाल ने अब 1991 के उस आदेश को वापस ले लिया है. इस विषय की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने कहा है कि सरकार के हालिया फैसले से राज्य को सालाना कम से कम 600 करोड़ रुपये की कमाई होगी. वे सभी राज्य जहां शराब बेचने या पीने पर बैन है, वहां शराब के मद से आने वाले राजस्व का भारी नुकसान होता है. बिहार उसका एक उदाहरण है. हालांकि वहां के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शराबबंदी के फैसले को समाज के हित में बताते हैं.

जानकारी के मुताबिक मणिपुर में शराबबंदी को वापस लेने का फैसला ही ले लिया गया था. उस दिन मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई जहां शराब की बिक्री और खपत पर लगे बैन हटाने पर सहमति बन गई. हालांकि अब इसको लेकर राज्यपाल का आदेश भी आ गया है. इस तरह शराब का सेवन अब इस राज्य में वैध हो गया. मणिपुर में मई महीने के बाद ही से लगातार तनाव की स्थिति है. अब भी रह-रह कर राज्य से हिंसा की खबरें आती रहती हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें