BREAKING NEWS

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

Advertisment

: भारत में बैंक जनवरी 2024 महीने में 16 दिन बंद रहेंगे, देखें छुट्टियों की लिस्ट

Admin

Thu, Dec 28, 2023

नई दिल्ली
Bank Holiday in January 2024: भारत में बैंक जनवरी 2024 महीने में 16 दिन बंद रहेंगे। जिन लोगों को बैंकिंग से जुड़े काम हैं। उन्हें छुट्टियों की तारीखों का ध्यान रखना चाहिए। ये हॉलिडे सिर्फ बैंक शाखा तक सीमित रहेगी। आप छुट्टियों के दिन अपना काम मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाओं के जरिए कर पाएंगे।

जनवरी 2024 में चार रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार समेत 6 दिन बैंक बंद रहेंगे। 15 जनवरी को मकर संक्रांति और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर बैंकों का अवकाश रहेगा। वहीं, कई राज्यों में कुछ त्योहार होते हैं। उस दिन बैंक में कामकाज नहीं होगा। जनवरी 2024 में त्योहार और शनिवार-रविवार मिलाकर 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। नीचे देखें बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट-
 

1 जनवरी 2024- पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
 
7 जनवरी 2024- रविवार

11 जनवरी 2024- मिशनरी दिवस के कारण मिजोरम में बैंक अवकाश रहेगा।

12 जनवरी 2024- स्वामी विवेकानंद जयंती के कारण पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।

13 जनवरी 2024- महीना का दूसरा शनिवार

14 जनवरी 2024- रविवार

15 जनवरी 2024, मकर संक्रांति और पोंगल के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

16 जनवरी 2024- टुसू पूजा के कारण असम और पश्चिम बंगाल में बैंक अवकाश रहेगा।

17 जनवरी 2024- गुरु गोबिंद सिंह जयंती के चलते कई प्रदेशों में बैंक अवकाश रहेगा।

20 जनवरी 2024- रविवार

23 जनवरी 2024- नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, कई राज्यों में बैंक बंद

25 जनवरी 2024- राज्य दिवस, हिमाचल प्रदेश

26 जनवरी 2024- गणतंत्र दिवस, देश में बैंक बंद रहेंगे।

27 जनवरी 2024, चौथा शनिवार

28 जनवरी 2024- रविवार

31 जनवरी 2024- एमआई-डैम-मी-फी, असम में छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें