BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले पीएम मोदी ने कोच्चि के सरकारी गेस्ट में रात में केवल फल खाए और जमीन पर ही सोए

Admin

Fri, Jan 19, 2024

कोच्चि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने 12 जनवरी को 11 दिन का विशेष अनुष्ठान शुरू किया। इस अनुष्ठान के तहत पीएम मोदी केवल नारियल पानी और जमीन पर ही सो रहे हैं। इस दिनचर्या का पालन करते हुए भी वह अपने सारे काम भी कर रहे हैं। केरल के दौरे के दौरान पीएम मोदी ने कोच्चि के सरकारी गेस्ट में रात में केवल फल खाए और जमीन पर ही सोए।

कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री मोदी की पसंद को ध्यान में रखते हुए खाना बनाया था। उनके लिए उत्तर भारतीय व्यंजन तैयार किए गए थे। पीएम मोदी जैसे ही गेस्ट हाउस पहुंचे तो उन्होंने नारियल का पानी पिए। उसके बाद रात के खाने में केवल फल ही खाए। पीएम मोदी के सोने के लिए किंग साइज बेड तैयार किया गया था, लेकिन वह योगा मैट बिछाकर ही सो गए।
 
सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अनुष्ठान में लेंगे भाग
गेस्ट हाउस के कर्मचारियों ने बताया कि पीएम मोदी अगले दिन सुबह तड़के साढ़े चार बजे ही उठ गए। एक गिलास गर्म पानी पीने के बाद उन्होंने योग के साथ दिन की शुरूआत की। वह हर अपने दिन की शुरूआत योग के साथ ही करते हैं। अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। उन्होंने 12 जनवरी से इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए यह कठोर व्रत शुरू किया है। उन्होंने गेस्ट हाउस जाते समय वहां के स्टाफ की भी प्रशंसा की। मोदी मंगलवार व बुधवार दो दिन केरल में रहे थए। उन्होंने वहां एक रोड शो भी किया था। वहां भाजपा नेता व अभिनेता सुरेश गोपी की बेटी की शादी में वह शामिल हुए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें