BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: उज्जवला योजना के लाभार्थियों को दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर

Admin

Mon, Nov 6, 2023

बहजोई.
योगी सरकार की ओर से कैबिनेट में लिए गए निर्णय के अंतर्गत दीपावली पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निशुल्क गैस सिलेंडर प्रदान किया जाएगा। इसके लिए उन्हें भुगतान उनके खाते में आधार बेस पेमेंट के जरिए प्रदान किया जाएगा। जिस जिले के तकरीबन दो लाख से अधिक लाभार्थियों को लाभ मिलेगा।

उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को मिल रही 156 रुपये सब्सिडी
जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 2,07,954 कनेक्शन धारक लाभार्थी हैं। जिन्हें भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन के अंतर्गत 79,022 लाभार्थी, हिंदुस्तान पैट्रोलियम कारपोरेशन 55,176 और इंडियन आयल कार्पोरेशन के अंतर्गत 73,756 लाभार्थी हैं। फिलहाल जिले में सब्सिडी वाला घरेलू सिलेंडर 1088 रुपये का मिल रहा है, जिस पर लाभार्थियों को अलग-अलग हिसाब से सब्सिडी दी जाती है। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 156 रुपये की सब्सिडी मिल रही है।

दीपावली पर निशुल्क गैस सिलेंडर
योगी सरकार के कैबिनेट के निर्णय में यह तय हुआ है कि दीपावली पर इस योजना के लाभार्थियों को निशुल्क गैस सिलेंडर दिया जाना है। इसके लिए शासन आदेश जारी किया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी के मुताबिक, जिले में सिलेंडर खरीदते समय भुगतान करना होगा लेकिन सरकार की ओर से की गई घोषणा के अनुरूप उसकी धनराशि बाद में उनके खाते में प्रेषित की जाएगी। सबसे पहले ऐसे खाताधारकों को धनराशि मिलेगी जो पहले से ही आधार से लिंक है और जिन लोगों के बैंक खाता आधार बेस पेमेंट के बगैर संचालित हैं, उन्हें यह पहले से लिंक करना पड़ेगा। हालांकि जिनके आधार खाते से लिंक नहीं है वह संबंधित एजेंसी या बैंक में जाकर इस प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं जिससे निकट भविष्य में उन्हें समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

नगद सिलेंडर खरीदने के बाद खाता में भेजी जाएगी राशि
संभल जिला पूर्ति अधिकारी सत्यप्रकाश शाक्य के अनुसार, सरकार की ओर से दिवाली के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को निशुल्क गैस सिलेंडर दिए जाने का शासन आदेश जारी हुआ है। हालांकि सिलेंडर नगद खरीदना होगा और उसके बदले में धनराशि उनके खाते में प्रेषित की जाएगी। ऐसे लाभार्थियों की संख्या 2,07,954 है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें