BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: बंगाल : 253 निजी बीएड कॉलेजों को नहीं मिली छात्रों को प्रवेश देने की अनुमति

Admin

Sun, Nov 12, 2023

कोलकाता
 पश्चिम बंगाल में कुल 253 निजी बीएड कॉलेजों को उचित बुनियादी ढांचे की कमी के कारण अगले अकादमिक सत्र से छात्रों को दाखिला देने की अनुमति नहीं दी गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि ‘वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग, एजुकेशन प्लानिंग एंड एडमिनिस्ट्रेशन’ (डब्ल्यूबीयूटीटीईपीए) ने शिक्षक प्रशिक्षण के लिए उचित बुनियादी ढांचा सुनिश्चित करने के राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने के कारण इन संस्थानों को दाखिले की अनुमति देने से इनकार कर दिया।

हालांकि, डब्ल्यूबीयूटीटीईपीए ने 350 अन्य निजी बीएड कॉलेजों को शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम जारी रखने की मंजूरी प्रदान की है।

उन्होंने कहा कि दिशा-निर्देश में पर्याप्त शिक्षक-छात्र अनुपात सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है और अनुमति के लिए आवेदन जमा करने से पहले इस अनुपात का पालन करने की आश्यकता से निजी कॉलेजों को अवगत कराया गया है। पश्चिम बंगाल में 600 से अधिक निजी और 25 सरकारी बीएड कॉलेज हैं।

 

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें