BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: बाटला हाउस एनकाउंटर में बड़ा फैसला, हत्यारे आतंकी आरिज खान की सजा को कम करके उम्रकैद में बदला

Admin

Thu, Oct 12, 2023

नई दिल्ली

बाटला हाउस एनकाउंटर से जुड़े केस में दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को बड़ा फैसला दिया। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा के हत्यारे आतंकी आरिज खान की मौत की सजा को कम करके उम्रकैद में बदल दिया है। 2008 में दिल्ली के बाटला हाउस इलाके में पुलिस की आतंकियों से मुठभेड़ हुई थी। ट्रायल कोर्ट ने आरिज को फांसी की सजा सुनाई थी।

जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल और अमित शर्मा की बेंच ने खान को दोषी ठहराए जाने के ट्रायल कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा, लेकिन फांसी की सजा पर मुहर नहीं लगाई। हाई कोर्ट ने आरिज खान को आजीवन कारावास की सजा दी है। बेंच ने इस मामले में सुनवाई पूरी करने के बाद अगस्त में फैसला सुरक्षित रख लिया था।

19 सितंबर 2008 को दिल्ली के जामिया नगर में पुलिस और आतंकियों के बीच एनकाउंटर के दौरान दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के अधिकारी मोहन चंद शर्मा की हत्या कर दी गई थी। दिल्ली में सीरियल बम धमाकों के पांच दिन बाद हुए एनकाउंटर में दो आतंकवादी भी मारे गए थे। धमाकों में 39 लोगों की मौत हो गई थी और 159 घायल हुए थे। शर्मा ने धमाकों में शामिल आतंकियों की तलाश करते बाटला हाउस पहुंचे थे।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें