BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: Bihar Politics Live Updates: नीतीश कुमार का इस्तीफा, सत्ता से बेदखल तेजस्वी यादव

Admin

Sun, Jan 28, 2024

पटना.

बिहार में महागठबंधन सरकार की सरकार गिर चुकी है। नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब बिहार में उनके ही नेतृत्व में नई सरकार का गठन होने जा रहा है। वह जल्द ही नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इससे पहले उन्होंने जेडीयू विधायक दल की बैठक को संबोधित किया। जदयू-भाजपा की नई सरकार में एनडीए के मौजूदा घटक दल ‘हम’ के शामिल होने के पूरे आसार हैं। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पटना आ रहे हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अभी अभी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजभवन में गवर्नर को अपना इस्तीफा सौंपा है। बिहार में आज बड़ा सियासी उलटफेर होने की संभावना है। राजद के साथ 18 महीने तक सरकार चलाने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब भाजपा का दामन थामने के लिए तैयार दिख रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो नीतीश आज शाम तक एक बार फिर भाजपा के समर्थन से नए कैबिनेट का गठन कर सकते हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बावजूद बंगाल भाजपा के नेता ने चौंकाने वाला बयान दिया। पश्चिमी मेदिनीपुर में भाजपा सांसद दिलीप घोष ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधने के साथ नीतीश कुमार के राजनीतिक करियर पर भी बड़ी टिप्पणी कर दी।

क्या बोले दिलीप घोष?
बिहार में हो रहे घटनाक्रम और नीतीश कुमार के भाजपा में आने के पर सवाल पर दिलीप घोष ने कहा, "मुझे लगता है कि उनका राजनीतिक अंत आ रहा है। भाजपा में आएंगे कि नहीं या भाजपा उन्हें लेगी कि नहीं, वो तय करने वाले दूसरे लोग हैं। हम देख रहे हैं क्या होगा।"

कांग्रेस पर भी साधा निशाना
वहीं, दिलीप घोष ने इंडिया गठबंधन के साथ आने को लेकर दिए गए बयान पर शशि थरूर पर भी निशाना साधा। दरअसल, थरूर ने कहा था कि किसी के भी पास 'सभी के लिए एक ही साइज में फिट' वाला समाधान नहीं है। हर राज्य में अलग-अलग कहानी होगी। मुझे लगता है कि केंद्र सरकार को बदलने के लिए जिन चीजों की जरूरत है हम उस पर फोकस करेंगे और यही हमारा आखिरी लक्ष्य है।' 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें