BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए बनाई रणनीति, जनवरी के अंत तक 160 सीटों परउतार सकती है उम्मीदवार

Admin

Mon, Jan 8, 2024

नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी जनवरी में ही 160 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बतायाकि परंपरागत रूप से जिन सीटों पर भाजपा कमजोर है। उन सीटों पर जनवरी के अंत तक उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है। इनमें ज्यादातर राज्य दक्षिण और पूर्वी राज्य हैं। बीजेपी जहां अपने उम्मीदवारों पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, ओडिशा और तमिलनाडु, बिहार में है।

बता दें कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की यह रणनीति काफी सफल रही थी। तीनों राज्यों के चुनावों में भाजपा ने कमजोर सीटों पर तीन महीने पहले ही उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया था। इससे उम्मीदवारों को क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने का पूरा मौका मिला। इसके अलावा पार्टी के अंदर की अंर्तकलह को भी कम करने में मदद मिली थी।

बता दें कि इस साल अप्रैल-मई में देश में लोकसभा चुनाव होने हैं। भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार सरकार बनाने की कोशिशों में जुटी है। वहीं, विपक्ष ने भाजपा और नरेंद्र मोदी के अजेय रथ को रोकने के लिए इंडियन नेशनल डेवलपमेट इंक्लूसिव अलांयस (INDIA Alliance) बनाया है। इसमें कांग्रेस समेत देश की करीब 26 दलों का समावेश है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें