BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: सरकारी नौकरी के लिए टंकी पर चढ़े अभ्‍यर्थी, REET में एमबीसी वर्ग के 372 पदों पर नियुक्ति की मांग

Admin

Thu, Oct 5, 2023

जयपुर  
राजस्‍थान शिक्षक पात्रता भर्ती परीक्षा (REET) में MBC वर्ग के 372 पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्‍यर्थी आंदोलनरत हैं। राजस्‍थान के भरतपुर के बयाना में अभ्‍यर्थियों ने टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया। दरअसल, करीब आठ दिन पहले भी रीट परीक्षा भर्ती 2018 को लेकर अभ्यर्थी पानी की टंकी पर चढ़े थे, जिन्‍हें समझाइस के बाद नीचे उतार लिया गया था। दूसरे दिन उनको वार्ता के लिए जयपुर बुलाया गया। वार्ता में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अभ्‍यर्थियों ने समस्‍या समाधान के लिए चार अक्‍टूबर तक का अल्‍टीमेटम दिया था।

अल्‍टीमेटम गुजर जाने के बाद गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे 12 अभ्‍यर्थी फिर से बयाना में पानी की टंकी पर चढ़ गए। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे और अभ्यर्थियों से समझाइश की। उन्‍हें नीचे उतारने का प्रयास किया, मगर अभ्‍यर्थी अपनी मांग पर अड़े रहे।

मीडिया से बातचीत में अभ्‍यर्थियों ने बताया कि रीट भर्ती परीक्षा 2018 के 372 पदों पर जब तब एमबीसी वर्ग के युवाओं की नियुक्ति के पत्र नहीं दिए जाएंगे तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बता दें कि 27 सितंबर को भी एमबीसी वर्ग के अभ्‍यर्थी अपनी मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े थे। इसके बाद गुर्जर समाज के प्रतिनिधिमंडल जयपुर पहुंचा था। प्रतिनिधिमंडल की सचिवालय में सरकार के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता होनी थी, मगर एक सप्‍ताह गुजर जाने के बाद भी वार्ता नहीं हुई।
 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें