BREAKING NEWS

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

Advertisment

: नागा महिला की हत्या मामले में सीबीआई ने नौ लोगों को बनाया आरोपी, चार्जशीट किया दायर

Admin

Sun, Dec 10, 2023

नई दिल्ली
मणिपुर हिंसा मामले में सीबीआई ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। मणिपुर में जातीय हिंसा के दौरान 15 जुलाई को केइबी गांव में भीड़ द्वारा एक 55 वर्षीय नागा महिला की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सीबीआई ने नौ लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है।

नौ लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर
अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि गुवाहाटी में एक विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष आरोपपत्र दायर किया गया, जिसमें सीबीआई ने नौ लोगों पर अपराध करने का आरोप लगाया है।

लमलाई पुलिस स्टेशन में मामला हुआ था दर्ज
बता दें कि इस घटना को लेकर पहले इम्फाल पूर्व के लमलाई पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। बाद में मणिपुर सरकार के अनुरोध पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को इसकी जांच सौंपी गई। इसके बाद सीबीआई ने अपनी जांच शुरू की।

सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा, यह आरोप लगाया गया कि 15 जुलाई, 2023 को लगभग 12.10 बजे एक महिला को हथियारबंद बदमाशों सहित करीब 100 लोगों की भीड़ ने सावोमबंग गेट पर जबरन हिरासत में लेकर महिला का अपहरण कर लिया। इसके बाद महिला का शव उसी दिन बरामद किया गया था। सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें