BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: बंगाल और बिहार में सीट बंटवारे पर इंडी गठबंधन में खटपट

Admin

Sun, Jan 7, 2024

नई दिल्ली.

विपक्षी गठबंधन में शामिल दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर खटपट बढ़ती जा रही है। बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि उसने कांग्रेस के लिए अपना दिल खुला रखा है, लेकिन वार्ता नाकाम रहने पर वह अकेले चुनाव लड़ने को तैयार है। वहीं, बिहार में कांग्रेस ने कहा कि सम्मानजनक सीटें न मिलने पर न केवल पार्टी बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जदयू समेत पूरे सत्तारूढ़ महागठबंधन को नुकसान उठाना पड़ेगा।

तृणमूल कांग्रेस नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा, स्थानीय कांग्रेस नेता सीटों को लेकर क्या सोच रहे हैं, इसका कोई मतलब नहीं है अंतिम निर्णय दोनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व लेंगे। हमारी नेता ममता बनर्जी पहले ही कह चुकी हैं कि कांग्रेस के लिए हमारा दिल खुला है। वहीं, बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन का हिस्सा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि यदि कांग्रेस मात्र चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी तो जदयू समेत पूरे महागठबंधन को नुकसान होगा। उनका यह बयान इन अटकलों पर आया है कि राज्य की 40 सीटों में से कांग्रेस को चार सीटें दी जाएंगी। जदयू ने कहा कि मौजूदा समय में हमारे पास 16 सांसद हैं। इन पर दावे या किसी भ्रम का सवाल ही नहीं उठता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें