BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: गैंगस्टर रवि पुजारी का करीबी हवाई अड्डे से गिरफ्तार, मुंबई पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी

Admin

Fri, Oct 20, 2023

मुंबई
पुलिस ने गैंगस्टर रवि पुजारी के एक करीबी को मुंबई में छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है, जो जबरन वसूली के एक मामले में वांछित था। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि वीरवार को विजय पुरूषोत्तम साल्वी उर्फ विजय तांबट को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने कहा कि देश से भागे साल्वी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मकोका की धारा 385 (जबरन वसूली), अन्य प्रासंगिक प्रावधानों और मकोका के तहत मामला दर्ज किया गया था और पुलिस ने उसके लिए लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। अधिकारी ने बताया कि साल्वी जब संयुक्त अरब अमीरात से हवाईअड्डे पर पहुंचा तो आव्रजन अधिकारियों ने उसे पकड़कर ठाणे पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारियों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, साल्वी जबरन वसूली के एक मामले में वांछित था।

इस मामले में गैंगस्टर रवि पुजारी ने 2017 में रोमा बिल्डर्स के महेंद्र पमनानी से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। उन्होंने बताया कि पुजारी ने कथित तौर पर पमनानी को जान से मारने की धमकी भी दी थी और ठाणे में बिल्डर के कार्यालय में शार्पशूटर भेजे थे। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने कथित आरोपी को आग्नेयास्त्रों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि साल्वी के खिलाफ हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत कस्तूरबा मार्ग, समता नगर और कासारवडावली थानों में भी मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें