BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: दुर्गा पूजा को लेकर CM तमांग ने दिया अपडेट- सिक्किम में स्कूल-कॉलेज 15 अक्टूबर तक बंद

Admin

Sat, Oct 7, 2023

गंगटोक
सिक्किम में बादल फटने के बाद आई अचानक बाढ़ से राज्य में भारी तबाही आ गई है। इस हादसे में अब तक 51 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, लापता 22 सैनिकों में से सात के शव मिले हैं। इस बीच दुर्गा पूजा के लिए राज्य का दौरा करने वाले पर्यटकों के लिए मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने एक बयान जारी किया है।

बात करते हुए CM तमांग ने कहा कि 'चूंकि कनेक्टिविटी की कमी है, हम अपने उन पर्यटकों को कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं जो दुर्गा पूजा के लिए सिक्किम आना चाहते हैं, जब तक कि सब कुछ बहाल नहीं हो जाता। स्कूल और कॉलेज 15 अक्टूबर तक के लिए बंद कर दिए गए हैं, क्योंकि छात्रों की जान खतरे में नहीं डाल सकते है। हमने पश्चिम सिक्किम में स्कूल बंद नहीं किए हैं क्योंकि यह इलाका सुरक्षित है। पश्चिम बंगाल सरकार के अधिकारियों से भी चर्चा चल रही है, लेकिन सीएम ममता बनर्जी से मेरी कोई बातचीत नहीं हुई है।'

भारत सरकार कर रही हर संभव सहायता
सीएम तमांग ने आगे कहा कि बाढ़ प्रभावित सिक्किम की मदद के लिए भारत सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार द्वारा तत्काल राहत के लिए रसद सहायता, सेना और वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। वहीं, केंद्र स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है। उन्होंने बताया की राज्य की स्थिति का जायजा लेने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुझे फोन किया था।'

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें