BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: उत्तराखंड में ठंड और शीत लहर का प्रकोप जारी, अगले 2 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

Admin

Fri, Jan 19, 2024

रुद्रप्रयाग
उत्तराखंड में ठंड और शीत लहर का प्रकोप जारी है। लोगों का जीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त है। वहीं दूसरी तरफ लंबे इंतजार के बाद केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी हुई है। जनवरी का पहला पखवाड़ा बीत जाने के बाद बुधवार से पहाड़ों पर मौसम खराब हुआ और देखते ही देखते चारों धाम -- गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ में बर्फबारी शुरू हो गई।

धामों में बर्फ की सफेद चादर बिछनाी शुरू हो गई। धाम का नज़ारा अत्यंत मनमोहक हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार जारी अलर्ट में पहाड़ो पर बर्फबारी का अनुमान लगाया गया था जो सही साबित हुआ।

गुरुवार को भी चारों धामों में मौसम खराब है। अगले 2 दिनों तक केदारनाथ धाम में जबरदस्त बर्फबारी होती रहेगी। वहीं बद्रीनाथ धाम में भी बर्फबारी जारी है। बर्फ़ की सफेद चादर ओढ़े हुए बद्रीनाथ धाम की सुंदरता अलौकिक लग रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें