BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: दिल्ली समेत उत्तर-भारत में चार दिनों तक रहेगी ठंड और कोहरे का प्रकोप? IMD ने बताया साफ-साफ

Admin

Sun, Jan 14, 2024

नई दिल्ली

 उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है। कुछ राज्यों में भले ही दिन के समय धूप निकल रही है, लेकिन गलन की वजह से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। अगले चार से पांच दिनों तक उत्तर भारत में घने से घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, उत्तर पश्चिम भारत में अगले चार दिनों तक कोल्ड डे से लेकर गंभीर कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। उसके बाद ही इससे राहत मिलने की संभावना है। वहीं, अगले तीन दिनों तक कई इलाकों में शीतलहर चलेगी और फिर उसके बाद इसमें कमी आएगी।

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार में न्यूनतम तापमान 3-7 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है, जबकि दक्षिणी राजस्थान में यह 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच में है। आज सबसे कम तापमान दिल्ली के आयानगर, हरियाणा के नरनौल और यूपी के कानपुर में तीन डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में आज भी  बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 16 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दस्तक देने जा रहा है, जिसके चलते जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में 16 और 17 जनवरी, उत्तराखंड में 17 और 18 जनवरी को हल्की बारिश और बर्फबारी होगी।

कड़ाके की ठंड पर मौसम विभाग का अलर्ट
ठंड को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि  पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में 14 -16 जनवरी को घने से घना कोहरा छाया रहेगा, जबकि 17 जनवरी को भी कोहरा देखने को मिलेगा। वहीं, उत्तर प्रदेश में 14 -15 जनवरी, और कई इलाकों में 16 और 17 जनवरी को घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। वहीं, पश्चिम बंगाल में 14 -14, बिहार, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा में 13-15 जनवरी, मध्य प्रदेश, ओडिशा में 14  जनवरी को घना कोहरा छाया रहेगा। कोल्ड डे और गंभीर कोल्ड डे की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 14 -15 जनवरी और कई इलाकों में 16 जनवरी तक यह स्थिति रहने वाली है। उसके बाद इसमें सुधार हो सकता है। उत्तर प्रदेश में 13 और 14 जनवरी, और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15 जनवरी को भी ऐसे ही हालात रहेंगे। बिहार में  14 जनवरी को कोल्ड डे की स्थिति रहने वाली है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें