BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: आज मिलेंगे भारत और चीन के कमांडर, 19वें दौर की होगी वार्ता

Admin

Mon, Aug 14, 2023

नई दिल्ली
भारत और चीन के बीच जारी गतिरोध को लेकर आज 19वें दौर की कमांडर स्तर की बातचीत  होने जा रही है। दोनों देशों के सैन्य अधिकारी लद्दाख से लगी पूर्वी सीमा पर चले रहे तनाव को कम करने की दिशा मेंबात करेंगे। इससे पहले 18 बार बातचीत हो चुकी है। इस बार सैन्य अधइकारी चुशुल मोल्दो क्षेत्र में मिलेंगे। बताया जा रहा है कि भारत पूर्वी लद्दाख मोर्चे से सैनिकों की वापसी के लिए चीन पर दबाव डाल सकता है। चार महीने बाद दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच वार्ता होने जा रही है।

एक घंटे बाद यानी करीब 9.30 बजे चीन और भारत के सैन्य अधिकारियों की वार्ता शुरू हो जाएगी।यह वार्ता बेहद अहम मानी जा रीह है। हालांकि भारतीय अधिकारियों ने कहा है कि समझौता अपनी शर्तों पर हीकिया जाएगा। चीन चाहता है कि किसी तरह से दबाव में आकर भारत उसकी बात मान ले। लेकिन भारत भी अपने पक्ष पर अड़ा रहा है। इसीलिए अब तक की वार्ताएं विफल भी हो गई। भारत लगातार कोशिश कर रहा है कि चीन पीछे हटे और खुद समझौता करे।

पठानकोट में मारा गया संदिग्ध घुसपैठिया
पंजाब के पठानकोट जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की कार्रवाई में एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया। बीएसएफ के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ जवानों ने पठानकोट के सिंबल सकोल गांव के निकट देर रात करीब साढ़े 12 बजे कुछ संदिग्ध गतिविधियां होती देखीं।  उन्होंने बताया कि बीएसएफ जवानों ने घुसपैठिए से रुकने को कहा, लेकिन वह नहीं माना और उसने आगे बढ़ना जारी रखा। उन्होंने बताया कि बलों ने खतरे को भांपकर गोलीबारी की, जिसमें घुसपैठिए की मौके पर ही मौत हो गई।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें