BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: कटक रेलवे स्टेशन पर शहर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक दर्शायी जाएगी

Admin

Wed, Jan 24, 2024

कटक

ओडिशा के पुनर्विकसित कटक रेलवे स्टेशन पर शहर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और 'बाली जात्रा' की झलक दर्शायी जाएगी। पूर्व तट रेलवे ने यह जानकारी दी। स्टेशन का पुनर्विकास पिछले साल अप्रैल में शुरू हुआ था और यह अगले वर्ष तक पूरा हो जाएगा।

पूर्व तट रेलवे (ईस्ट कोस्ट रेलवे) के मुख्य अभियंता (निर्माण) अजय कुमार सामल ने कहा, ‘बाली जात्रा’ शहर की एक समृद्ध प्राचीन परंपरा है और हमने इसे मुख्य स्टेशन की इमारत में प्रमुख स्थान देने का फैसला किया है।''

ओडिशा के लोग पुराने समय में व्यापार के लिए महानदी के किनारे से बाली, जावा, सुमात्रा और श्रीलंका जैसे स्थानों की ओर जाते थे। शहर से जुड़े इस समुद्री इतिहास का जश्न मनाने के लिए स्थानीय लोगों द्वारा हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर एक मेले का आयोजन कर ‘बाली जात्रा’ आयोजित की जाती है।

सामल ने कहा, ‘एक बड़ी नाव, जिसे स्थानीय रूप से ‘बोइता’ कहा जाता है, को महानदी में उतारा जाता है और यह परंपरा का प्रतीक है। मुख्य स्टेशन की इमारत इसकी (बाली जात्रा की) झलक को संजोएगी।”

अधिकारी ने कहा, ‘इसके अलावा, स्टेशन की भीतरी दीवारों जैसे प्रतीक्षालय आदि में स्थानीय आदिवासी पेंटिंग होंगी जो शहर की परंपरा को दर्शाती है।’ कटक स्टेशन का पुनर्विकास भारतीय रेलवे की ‘अमृत स्टेशन योजना’ के तहत किया जा रहा है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें