BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: अफगानिस्तान में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,445 हुई, 9,200 से ज्यादा लोग घायल

Admin

Mon, Oct 9, 2023

काबुल
अफगानिस्तान के हेरात और पड़ोसी प्रांतों में 6.3 की तीव्रता से भूकंप आया, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,445 हो गई। बचाव अधिकारी मलबे में दबे लोगों को निकाल रहे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शिन्हुआ ने देर रात हेरात के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रांतीय निदेशक मावलवी मूसा अशारी के हवाले से कहा, ''सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र हेरात का जंडा जान जिला है, जहां 13 गांव पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं।''

इससे पहले रविवार को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता मुल्ला जनान शेख ने कहा था कि भूकंप के दौरान 9,200 से अधिक लोग घायल हुए। 7 अक्टूबर को सुबह लगभग 11 बजे हेरात शहर से उत्तर-पश्चिम में भूकंप आया। संचार व्यवस्था ठप होने और कई सड़कें अवरुद्ध होने के कारण बचावकर्मी दूरदराज के इलाकों तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, कम से कम 465 घर पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। हेरात ईरानी सीमा से 120 किमी पूर्व में स्थित है और माना जाता है कि इस प्रांत में अनुमानित 1.9 मिलियन लोग रहते हैं।

अफगानिस्तान अक्सर भूकंप से प्रभावित होता है। पिछले साल जून में पक्तिका प्रांत में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 1,000 से अधिक लोग मारे गए थे और हजारों लोग बेघर हो गए थे।
 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें