BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: 29 जनवरी को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम 2.26 करोड़ पंजीकरण

Admin

Thu, Jan 25, 2024

नई दिल्ली
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्कूली छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत कार्यक्रम के 7वें संस्करण, परीक्षा पे चर्चा 2024 के लिए माईगॉव पोर्टल पर रिकॉर्ड 2.26 करोड़ पंजीकरण हुआ है। यह देश भर के छात्रों के बीच व्यापक उत्साह को दर्शाता है, जो इस विशिष्ट कार्यक्रम में भाग लेने और प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं।

शिक्षा मंत्रालय ने  बताया कि इस वर्ष, परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम 29 जनवरी को सुबह 11 बजे से भारत मंडपम, आईटीपीओ, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में टाउन-हॉल प्रारूप में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में लगभग 3000 प्रतिभागी प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करेंगे। प्रत्येक राज्य और केंद्रशासित प्रदेश से दो छात्रों और एक शिक्षक और कला उत्सव के विजेताओं को मुख्य कार्यक्रम के लिए विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। देश के विभिन्न हिस्सों से एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) के 100 छात्र स्थापना के बाद पहली बार इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

छात्रों के बीच परीक्षा के तनाव से निपटने के लिए एक अनूठी पहल 'परीक्षा पे चर्चा 2024' के क्रम में मंगलवार को देश भर के 774 जिलों के 657 केंद्रीय विद्यालयों और 122 नवोदय विद्यालयों (एनवीएस) में एक राष्ट्रव्यापी पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिखित पुस्तक एग्जाम वॉरियर्स के परीक्षा मंत्रों पर आधारित इस मेगा इवेंट में 60 हजार से अधिक छात्रों ने भाग लिया।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें