BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: चुनाव आचार संहिता: सरकारी वेबसाइट्स से मुख्यमंत्री, मंत्रियों की हटाई तस्वीर

Admin

Mon, Oct 9, 2023

नई दिल्ली
सोमवार को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मप्र चुनाव की आचार संहिता की घोषणा करते ही मध्य प्रदेश की सरकारी वेबसाइट से मुख्यमंत्री और मंत्रियों की तस्वीर और उनकी प्रोफाइल हटा दी है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी आचार संहिता लागू होने के कारण बरगी दौरा निरस्त कर दिया है।

जनसंपर्क विभाग ने मंत्री और मुख्यमंत्री से जुड़ी जानकारियां, आलेख और समाचार वेबसाइट से हटा दिए हैं। इसी तरह राज्य के समस्त विभागों ने भी अपनी -अपनी वेबसाइटों से मुख्यमंत्री या विभागीय मंत्री की तस्वीर लगे विज्ञापनों और प्रोफाइल हटाकर केवल विभागीय जानकारी के लिए सामग्री वेबसाइट पर सुरक्षित रखी है।

सेवानिवृत्त आइएएस अशोक शाह को वाणिज्यिक कर अपीलीय बोर्ड के अध्यक्ष बनया गया है। शाह महिला एवं बाल विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

जयदीप गोविंद के निधन से वाणिज्यिक कर अपीलीय बोर्ड के अध्यक्ष के रिक्त हुए पद पर आचार संहिता के पहले अशोक शाह को पदस्थ किया गया। उन्होंने आदेश होने के बाद अध्यक्ष का पदभार भी ग्रहण कर लिया।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें