BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

Advertisment

: तेलंगाना की मंत्री सबिता इंद्रा रेड्डी के एस्कॉर्ट प्रभारी ने की आत्महत्या

Admin

Sun, Nov 5, 2023

हैदराबाद.

तेलंगाना सरकार में शिक्षा मंत्री सबिता इंद्रा रेड्डी के काफिले के प्रभारी (एस्कॉर्ट इंचार्ज) द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना रविवार सुबह में हैदराबाद के जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन इलाके की है। हैदराबाद के वेस्ट जोन के डीसीपी डी जोयल डेविस ने बताया कि 'पीड़ित की पहचान मोहम्मद फजल अली (60 वर्षीय) के रूप में हुई है।

पीड़ित, तेलंगाना की मंत्री सबिता इंद्रा रेड्डी का एस्कॉर्ट प्रभारी था। घटना सुबह करीब 7 बजे की है। आशंका है कि आत्महत्या का कारण वित्तीय या फिर पारिवारिक मसला हो सकता है। मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।' मीडिया रिपोर्ट्स में ये कहा जा रहा है कि मोहम्मद फजल अली ने अपनी बेटी के सामने बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या की। उन्होंने बेटी से बात करने के लिए उसे टिफिन सेंटर मिलने बुलाया था, वहीं खुद को गोली मार ली।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें