BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: टमाटर बेचकर मालामाल हुआ किसान, 45 दिन में कमाए चार करोड़ रुपये; चुकाया 1.5 करोड़ का कर्ज

Admin

Mon, Jul 31, 2023
चित्तूर टमाटर की आसमान छूती कीमतों ने आंध्र प्रदेश के एक किसान की किस्मत ही बदल डाली। आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के चित्तूर जिले के किसान मुरली ने टमाटर बेचकर महज 45 दिन में चार करोड़ रुपये कमा लिए। किसान ने कितने एकड़ में की थी टमाटर की खेती? किसान मुरली ने अपनी उपज मदनपल्लै मंडी के साथ ही अधिक दाम होने पर पड़ोसी राज्य कर्नाटक में भी भेजी थी। किसान मुरली और उसकी पत्नी ने अप्रैल में करकमंडला गांव में 22 एकड़ जमीन पर टमाटर की खेती की थी। गत 45 दिन में उसने टमाटर के 40 हजार बाक्स बेचकर चार करोड़ रुपये कमा लिए। प्रत्येक बाक्स में 25 किग्रा टमाटर होता है। किसान मुरली ने क्या कुछ कहा? अच्छी कमाई की मदद से उसने 1.5 करोड़ रुपये का कर्ज भी चुका दिया। किसान पर यह कर्ज पिछले साल में टमाटर की खेती करने पर ही हुआ था।मुरली ने बताया कि इस बार बेहतर बिजली आपूर्ति के कारण पैदावार अच्छी हुई। हालांकि, टमाटर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी सबसे बड़ा बदलाव साबित हुई। टमाटर ने बनाया मालामाल मुरली ने मुस्कराते हुए कहा कि उसे कभी उम्मीद नहीं थी कि टमाटर की उपज से इतनी कमाई होगी। उसने लाभ का एक हिस्सा बागवानी गतिविधियों में विस्तार करने के लिए निवेश करने की योजना बनाई है। इससे पहले तेलंगाना के मेडक जिले के किसान बंसुवदा महिपाल ने एक माह में टमाटर बेचकर दो करोड़ रुपये कमाए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें