BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: बुखार ने बरपाया कहर, तीन मौतों से गांव में खाैफ का माहौल, स्वास्थ्य विभाग पर लोगों ने लगाए आरोप

Admin

Sun, Oct 15, 2023

बिजनौर
जिले में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना बुखार जान ले रहा है। सरकारी हो या प्राइवेट। मरीजों से अस्पताल भरे हुए हैं। किरतपुर क्षेत्र के गांव खसौर व रामपुर में बुखार से तीन मौत हो गई है।

बुखार से मौतों के कारण लोगों में है खाैफ
किरतपुर थाना क्षेत्र में के ग्राम खसौर और रामपुर बिशना में दो दिन में तीन मौत होने से लोगों में दहशत है। कई दर्जन लोग बुखार की चपेट में है। दो दिन में बुखार से राज सिंह, अफसाना और आयशा उमर की मौत हो चुकी है। तीनों कई दिन से बुखार से पीड़ित थे। इन दोनों गांव में 50 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित है। किरतपुर ब्लॉक में एक सप्ताह में कई मौत हो चुकी है।

ग्राम छितावर, मुकीमपुर पदार्थ, भनेड़ा, चिड़िया चांडक, ऊमरी, खटाई, किथोडा, नंगला इस्लाम , भनेड़ा, गनौरा, बेगमपुर शादी, बुडगरी, बुडगरा, जहागीरवाला, भोजपुर, शाहपुर रतन सिंह, खसौर, व आलमपुर गंगा आदि कई ग्रामों में दर्जनों मरीजों को बुखार ने अपनी चपेट में ले रखा है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी बुखार का पूरा असर है। डॉक्टर ईस्वरानंद ने बताया कि बुखार पीड़ित ग्रामों में कैंप लगा कर बुखार पीड़ितों की जांच कर दवाई दी जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें