BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: आज से भूटान नरेश वांगचुक करेंगे आठ दिवसीय भारत की यात्रा, संबंधों को विस्तार देने पर करेंगे बात

Admin

Fri, Nov 3, 2023

नई दिल्ली
भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक शुक्रवार से भारत की आठ दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने यह जानकारी दी। मंत्रालय के कहा कि भूटान नरेश की यह यात्रा दोनों देशों के द्विपक्षीय सहयोग के संपूर्ण आयाम की समीक्षा करने और "अनुकरणीय" साझेदारी को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी। मंत्रालय के मुताबिक, भूटान नरेश वांगचुक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान भारत-भूटान संबंधों के विभिन्न पहलुओँ पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।
 
विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर और सरकार के वरिष्ठ अधिकारी वांगचुक से मुलाकात करेंगे। एक बयान में कहा गया है, "भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, भूटान की राजशाही सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तीन से दस नवंबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। वे असम और महाराष्ट्र भी जाएंगे।" विदेश मंत्रालय ने कहा, "भारत और भूटान के बीच मित्रता और सहयोग के अनूठे संबंध हैं, जिनकी विशेषता आपसी तालमेल और परस्पर विश्वास है।" बयान में कहा गया है, "यह यात्रा दोनों पक्षों को द्विपक्षीय सहयोग के संपूर्ण आयाम की समीक्षा करने और विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय द्विपक्षीय साझेदारी को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी।"

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें