BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: रेप और हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया गुरमीत राम रहीम सिंह इस बार 50 दिनों के लिए फिर से जेल से बाहर आएगा

Admin

Fri, Jan 19, 2024

रोहतक
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को फिर से पैरोल मिल गई है। रेप और हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया गुरमीत राम रहीम सिंह इस बार 50 दिनों के लिए फिर से जेल से बाहर आएगा। पिछले चार साल में ये 9वीं बार है जब राम रहीम जेल से बाहर आएगा। हरियाणा सरकार ने दोषी बाबा को शुक्रवार को एक और पैरोल दी है। इससे पहले पिछले साल नवंबर में ही गुरमीत 21 दिनों की पैरोल पर जेल से बाहर आया था।

डेरा प्रमुख दो महिलाओं से बलात्कार और हत्या के एक मामले में सजा काट रहा है और रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद हैं। वह एक बार फिर से पैरोल पर जेल से बाहर आएगा। इससे पहले, स्वयंभू बाबा को पिछले साल ही जनवरी में भी 40 दिनों की पैरोल दी गई थी। इसके अलावा, उसे अक्टूबर 2022 में 40 दिनों की पैरोल दी गई थी।

अक्टूबर 2022 में पैरोल से पहले, राम रहीम 2021 में जून में दूसरी बार एक महीने की पैरोल पर बाहर आया था। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को चार अन्य लोगों के साथ डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने के लिए भी दोषी ठहराया गया था। राम रहीम और तीन अन्य को 16 साल से अधिक समय पहले एक पत्रकार की हत्या के लिए 2019 में भी दोषी ठहराया गया था।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें