BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

Advertisment

: तेलंगाना कांग्रेस चीफ से मिलकर दी थी बधाई, चुनाव आयोग ने डीजीपी को किया सस्पेंड

Admin

Mon, Dec 4, 2023

हैदराबाद
तेलंगाना में कांग्रेस की जीत के बीच चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाया है। हैदराबाद में तेलंगाना कांग्रेस के चीफ रेवंत रेड्डी से मिलकर उन्हें बधाई देने वाले डीजीपी अंजनी कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने यह कार्रवाई मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट को तोड़ने के चलते की है।

तेलंगाना के डीजीपी अंजनी कुमार, पुलिस नोडल ऑफिसर संजय जैन और एक अन्य ने हैदरबाद में तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी से आज दिन में मुलाकात की थी। इस दौरान, डीजीपी ने रेड्डी को फूलों का गुलदस्ता भी सौंपा था और बधाई दी। अब सूत्रों ने रविवार शाम को जानकारी दी कि भारत निर्वाचन आयोग ने आदर्श आचार संहिता और प्रासंगिक आचरण नियमों के उल्लंघन के लिए तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक अंजनी कुमार को निलंबित कर दिया है।

बता दें कि चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे रविवार को आ रहे हैं। इसमें से तीन- मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की बड़ी जीत हुई है, जबकि तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बन रही है। रविवार शाम साढ़े पांच बजे तक कांग्रेस को 64 सीटों पर बढ़त हासिल थी, जिसमें से उसने 27 पर जीत हासिल कर ली है, जबकि 37 सीटों पर वह आगे चल रही है। वहीं, बीआरएस 39 सीटों पर आगे है। इसमें से 13 वह जीत चुकी है, जबकि 26 पर बढ़त बनाए हुए है। एआईएमआईम सात सीटों पर आगे है, जबकि बीजेपी आठ सीटों पर आगे चल रही है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें