BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: केरल में भारी बारिश जारी, आईएमडी का तीन जिलों के लिए 'येलो अलर्ट'

Admin

Tue, Oct 3, 2023

तिरुवनंतपुरम
 केरल के विभिन्न इलाकों में   भारी बारिश जारी रही जिससे लोगों को सामान्य जनजीवन पर असर पड़ा।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने तीन जिलों पत्तनमथिट्टा, अलाप्पुझा और एर्नाकुलम में 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

आईएमडी छह से 11 सेंटीमीटर के बीच भारी बारिश के पूर्वानुमान पर येलो अलर्ट जारी करता है। वहीं, विभाग ने पांच अक्टूबर तक बारिश होने का अनुमान जताया है।

राज्य में बीते तीन चार दिन से भारी बारिश जारी है जिससे कई स्थानों पर पेड़ों के उखड़ने, जलभराव और दीवारों के गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। हालांकि, इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) ने बताया कि बीते 24 घंटों में सबसे अधिक प्रभावित जिले पत्तनमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम और कोझिकोड रहे।

प्राधिकरण ने बताया कि अलाप्पुझा और कोट्टायम में एक-एक शिविर स्थापित किया गया है। बीते 24 घंटों में बारिश से संबंधित हादसों में 26 लोग प्रभावित हुए।

भारी बारिश से पूर्व में अलप्पुझा जिले के कुट्टनाड क्षेत्र के एक छोटे से गांव एडथुआ में सैकड़ों एकड़ में फैले धान के खेत जलमग्न हो गए थे।

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लगातार बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने का आग्रह किया है।

 

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें