BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: पांच करोड़ रुपये की हेरोइन असम में जब्त, पुलिस ने तीन ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार

Admin

Fri, Oct 13, 2023

गुवाहाटी
असम के दो जिलों में अलग-अलग घटनाओं में कुल 5 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की गई है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि इन मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई
एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने कार्बी आंगलोंग जिले के खकरजन इलाके में एक तलाशी अभियान चलाया और गुरुवार रात पड़ोसी राज्य नागालैंड के दीमापुर से आ रहे एक वाहन को रोका। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस ने वाहन के दरवाजों में सीक्रेट चैंबर में छिपाई गई 726 ग्राम हेरोइन जब्त की।

तीन ड्रग तस्करों की गिरफ्तारी
मालूम हो कि जब्त की गई दवाओं की कीमत 4 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। पुलिस ने बताया कि कार में सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। एक अन्य घटना में, असम पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की एक टीम से बचकर भागने वाले तस्कर को पकड़ने के लिए उसपर गोलियां चला दीं।
 
करोड़ों का ड्रग जब्त
बाद में उसे गुरुवार को कामरूप जिले के जालुकबारी पुलिस थाना क्षेत्र के फैंसी पारा में गिरफ्तार कर लिया गया। उसके वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस ने साबुन की 12 डिब्बियों में छिपाकर रखी गई 170 ग्राम हेरोइन जब्त की। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा, "गुवाहाटी में उसके किराए के आवास पर आगे की तलाशी के दौरान, एसटीएफ टीम ने 100 ग्राम हेरोइन जब्त की।" उन्होंने बताया कि जब्त की गई दवा की कुल कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें