BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: मलेरकोटला में भीषण हादसा, दो कैंटरों की चपेट में आई मारुति कार, 6 लोगों की मौत

Admin

Thu, Nov 2, 2023

चंडीगढ़

पंजाब के मलेरकोटला में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग मलेरकोटला में बाबा हदर शेख की दरगाह से माथा टेक कर वापिस आ रहे थे। ये हादसा संगरूर से 15 किलोमीटर दूर मेहला चौंक कस्बे में हुआ। दरगाह से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार 2 बड़े कैंटरो की चपेट में आ गई। इस दर्दनाक हादसे में एक बच्चे की भी मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग सुनाम व आसपास के गांवों के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार कार सवार सभी लोग मलेरकोटला से सुनाम जा रहे थे। देर रात करीब 2 बजे ये भयानक हादसा हुआ। हादसे के बाद मारुति कार में फंसे शवों को बड़ी मुश्किल से निकाला गया है। पुलिस ने वेल्डिंग करने वाली मशीन के साथ कार के लोहे को काट-काट कर शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुनाम और संगरूर के सरकारी अस्पताल में भिजवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें