BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: भाजपा की सरकार बनने पर वह जनहित की किसी योजना को नहीं रोकेगी : प्रधानमंत्री मोदी

Admin

Mon, Oct 2, 2023

चित्तौड़गढ़,
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस सरकार पर गत पांच साल मं् राजस्थान की साख को तबाह कर देने का आरोप लगाते हुए भरोसा दिलाया है कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने पर वह जनहित की किसी योजना को नहीं रोकेगी वहीं गुंडागर्दी, दंगे, बेईमानी एवं भ्रष्टाचार रोकेगी और हर गरीब का पक्का घर, महिला सुरक्षा एवं रोजगार लाकर समृद्ध राजस्थान बनायेगी।


मोदी सोमवार को यहां जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरा राजस्थान एवं मेवाड़ क्या सोच रहा है यहां साफ साफ दिखाई दे रहा है और राजस्थान ने आह्वान कर दिया है कि राजस्थान बचायेंगे भाजपा सरकार को लायेंगे। उन्होंने मेवाड़ एवं राजस्थान की पहचान अतिथि सत्कार, लोकसंगीत, लोक संस्कृति एवं शौर्य की है। एक-एक विरासत पर गर्व करने की है लेकिन गत पांच साल में कांग्रेस सरकार ने राजस्थान की साख को तबाह कर दिया है।


उन्होंने कहा कि जब अपराध की खबरे आती है तो बड़ा दुख होता है और वह दुखी मन से कह रहे है कि आज जब अपराध की बात आती है तो कौनसा राज्य शीर्ष पर आता है, यह हमारा राजस्थान आता है। इसी तरह महिलाओं, दलितों एवं पिछड़ों पर अत्याचार की बात होती है तो राजस्थान नम्बर एक पर है।


उन्होंने कहा “मैं जनता को दुख के साथ पूछना चाहता हूं कि आपने पांच साल पहले इसके लिए कांग्रेस को वोट दिया था। राजस्थान में कांग्रेस ने लोगों को भ्रम में डालकर सरकार तो बना ली लेकिन वह सरकार चला नहीं पाई।” उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी कुर्सी बचाने में लगे रहे जबकि आधी कांग्रेस उनकी कुर्सी गिराने में लगी रही और जनता को अपने हाल पर छोड़ कर आपसी लड़ाई में ही लगे रहे।

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस मिलीभगत में लगी रही और उसने राजस्थान को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी और पांच साल में कांगेस ने यही ही काम किया है। उन्होंने जनता से पूछा कि क्या राजस्थान में ऐसी सरकार रहनी चाहिए, एक दिन भी रहनी चाहिए, क्या ऐसी सरकार चलेगी।

 

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें