BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: बेंगलुरु में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

Admin

Tue, Nov 7, 2023

बेंगलुरु (कर्नाटक)
बेंगलुरु के 'सिलिकॉन वैली' में भारी बारिश हुई, जिससे शहर के कई हिस्सों में जलभराव और यातायात जाम हो गया। भारी बारिश से सोमवार को बनासवाड़ी, बयापनहल्ली, गुंजूर, वाड्डरपाल्या जंक्शन और शंकर नगर क्षेत्र सहित कई इलाके जलमग्न हो गए।

बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी कर यात्रियों से बाढ़ वाले इलाकों में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने का अनुरोध किया है। वहीं, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने आधी रात को हडसन सर्कल में बीबीएमपी मुख्यालय के वॉर रूम का औचक दौरा किया और बेंगलुरु में भारी बारिश के मद्देनजर शहर की स्थिति, आपदा और राहत कार्यों की समीक्षा की।
 
डिप्टी सीएम ने 'एक्स' पोस्ट पर कहा, "बेंगलुरू के विभिन्न हिस्सों में कई घंटों तक लगातार बारिश के मद्देनजर मैंने आज देर रात बीबीएमपी के वॉर रूम का दौरा किया और बेंगलुरु के विभिन्न हिस्सों में बारिश के कारण होने वाली समस्याओं की जांच की। मुझे वॉर रूम में भी फोन आया और मैंने उनसे बात की।"

बता दें कि 3 नवंबर 2015 के बाद बेंगलुरु में इस साल नवंबर महीने में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले तीन दिनों के लिए दक्षिणी कर्नाटक के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र ने अपनी मौसम रिपोर्ट में कहा कि राज्य में 9 नवंबर तक मध्यम से भारी बारिश हो सकती है और उसके बाद इसमें कमी आएगी। बेंगलुरु में भारी बारिश के कारण दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नेटिजन्स ने शहर में जलभराव और भीड़भाड़ के बारे में शिकायत करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा लिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें